फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रतिया में फतेहाबाद रोड पर वेटर की बेरहमी से हत्या, शव मिलने से फैली सनसनी; पुलिस मौके पर पहुंची

Fri, 18 Oct 2024 10:45 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले आकाश का कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था, जिन्होंने उसे धमकाया भी था। परिवार को संदेह है कि उन्हीं युवकों ने आकाश की हत्या की है। उन्होंने पुलिस से हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतिया के फतेहाबाद रोड पर बड़ी नहर के पास एक 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से शहर में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 17 निवासी आकाश के रूप में हुई, जो वेटर का काम करता था। पुलिस के अनुसार, आकाश का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था, जिससे प्रतीत होता है कि उसकी पत्थरों से बेरहमी से हत्या की गई है।

शहर थाना प्रभारी रंजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई, जिसके बाद आकाश के परिजन मौके पर पहुंचे। आकाश के भाई अजय और चाचा राजाराम ने बताया कि वह रात को बाजार से कुछ सामान लेने गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह उन्हें खबर मिली कि एक युवक का शव फतेहाबाद रोड पर पड़ा है, जो आकाश का निकला।

परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले आकाश का कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था, जिन्होंने उसे धमकाया भी था। परिवार को संदेह है कि उन्हीं युवकों ने आकाश की हत्या की है। उन्होंने पुलिस से हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

शहर थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने कहा कि परिजनों की आशंका के आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें