फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: वायरल केस बढ़े, डेंगू-मलेरिया पर नियंत्रण के लिए आज से शुरू होगा रैपिड फीवर सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। मौसम में उतार-चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर बुरी तरह से पड़ रहा है, लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। हालात ये है कि सरकारी और निजी अस्पतालों में बुखार की ओपीडी दोगुनी हो गई है। बच्चे भी सबसे ज्यादा वायरल की चपेट में हैं, गले से शुरू होने वाला इंफेक्शन बुखार में बदल रहा है। जिसे ठीक होने में 7 से 10 दिन तक का समय लग रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग डेंगू-मलेरिया को लेकर भी अलर्ट हो रहा है। सोमवार से जिले में रैपिड फीवर सर्वे शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन

रैपिड फीवर सर्वे 10 दिनों तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें डोर-टू-डोर जाएंगी और लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगी। अगर कोई बुखार पीड़ित मिलता है तो स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी जाएगी, ताकि मलेरिया बीमारी का पता चल पाए। इसको लेकर विभाग ने सभी अस्पतालों को माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश दिए थे। टीमें माइक्रो प्लान के स्तर पर सर्वे करेंगी। पिछले साल डेंगू के जिले में 89 केस और मलेरिया के भी दो केस मिले थे। वहीं रविवार को स्वास्थ्य विभाग टीम सिरसा से गंबूजिया मछली लाकर जिले के तालाबों में डाला।
जिले में ये रही है मलेरिया की स्थिति
वर्ष केस मिले
2014 368
2015 107
2016 59
2017 42
2018 2
2019 5
2020 0
2021 1
2023 2

मलेरिया के ये हैं लक्षण
सर्दी व कंपन के साथ तेज बुखार आना, सिर में तेज दर्द होना, शरीर में दर्द होना, बुखार उतरते समय शरीर का पसीना-पसीना होना।
मलेरिया से बचाव के ये हैं उपाय
घरों के आसपास पानी एकत्रित न होने दें, गड्ढों को मिट्टी से भर दें, सप्ताह में एक बार कूलर, पशु व पक्षियों के पानी के बर्तनों, टंकी, फ्रिज की को सुखाकर ही पानी भरें। प्रत्येक रविवार को सूखा दिवस जरूर बनाएं, मच्छर दानी का प्रयोग करें।
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण

अचानक तेज बुखार होना, अचानक तेज सिर दर्द होना, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना, आंखों के पीछे दर्द होना।

इन आठ सालों में इतने मिले डेंगू के मरीज
वर्ष मरीज
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 154
2023 89
कोट
मौसम में बदलाव के कारण वायरल फैल रहा है ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। समय रहते डॉक्टर से जांच जरूर करवाएं। विभाग भी डेंगू और मलेरिया को लेकर अलर्ट है और एक अप्रैल से रैपिड फीवर सर्वे शुरू हो रहा है।
विज्ञापन

-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें