फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण ग्रामीणों ने रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। फतेहाबाद रोड से जाखन दादी मंदिर को जाने वाले सड़क पर बजरी और तारकोल के बजाय इंटरलॉकिंग लगाने के विरोध में मंगलवार दोपहर को ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और कार्य को रुकवा दिया। साथ ही चेतावनी दी कि इंटरलॉक सड़क किसी भी हालत में नहीं बनने दी जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जाखन दादी के पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह, गुरमेज सिंह, जस्सा सिंह, पाल सिंह, हरविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, मंदिर कमेटी प्रधान सुरजीत सिंह, रामसिंह, हरपाल सिंह व अन्य लोगों ने बताया कि सन 1996 में सरकार द्वारा फतेहाबाद रोड से जाखन दादी मंदिर तक रास्ते को पक्का करवाने के लिए मंजूरी दी गई थी। उस समय इस रोड की चौड़ाई मात्र साढ़े 16 फुट थी। इसके बाद दो-तीन बार इस सड़क की रिपेयर विभाग द्वारा करवाई गई और सड़क की चौड़ाई भी 18 फीट तक कर दी गई थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अब लोक निर्माण विभाग द्वारा इस खस्ता हालत सड़क को नई बनाने के लिए ठेकेदार को टेंडर जारी किया गया था, परंतु जब ठेकेदार उक्त सड़क को बजरी व तारकोल डालने के बजाय इंटरलॉक से बनाने लगा तो सभी ग्राम वासियों में रोष पैदा हो गया। ग्रामीणों ने कहा कि यह रोड जाखन दादी मंदिर तक जाता है और इस पर कई सैलर भी बने हुए हैं, जिस कारण भारी ट्राले इस रोड पर आते जाते रहते हैं। अगर सड़क को बजरी व तारकोल के बजाय इंटरलॉक से बना दिया गया तो यह कुछ ही महीना में टूट जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ेगा।
पूर्व सरपंच प्रतिनिधि गुरप्रीत सिंह व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या के बारे में विधायक लक्ष्मण नापा व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी सूचित करवा दिया गया है, जिस पर विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया है कि सड़क को तारकोल और बजरी से ही बनाया जाएगा। ग्रामीणों ने इस दौरान इंटरलॉक टाइल के कार्य को रुकवा दिया और कहा कि वह इंटरलॉक टाइल से रोड किसी भी हालत में निर्माण कार्य नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें