फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरसीसी सड़क बनाए जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन
ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए एसई हरपाल सिंह व अन्य अधिकारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
भूना। उकलाना-भूना मार्ग से मंदिर चोपटा से लेकर गांव ढाणी गोपाल के स्कूल तक एक किलोमीटर सड़क बनने से पहले ही विवादों में घिरी हुई है। ग्रामीण इस सड़क को बजरी एवं तारकोल की बनाने के लिए अड़े हुए हैं। मगर लोक निर्माण विभाग ने उपरोक्त सड़क आरसीसी की बनाने के लिए 63 लाख का टेंडर लगा दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को ग्रामीणों को समझाने के लिए लोक निर्माण विभाग के एसई हरपाल सिंह स्वयं ढाणी गोपाल पहुंचे। उन्होंने करीब एक घंटे तक ग्रामीणों के बीच रहकर सड़क निर्माण से संबंधित पहलुओं पर लंबी बातचीत की। मगर ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया कि जो सड़क वर्षों से तारकोल बजरी की बनी हुई है, उसे अब आरसीसी बनाने का कोई औचित्य नहीं है। आरसीसी सड़क वाहनों के साथ-साथ पशुओं के लिए भी नुकसानदायक है। इसलिए तारकोल के अतिरिक्त दूसरी सड़क किसी भी कीमत पर ढाणी गोपाल के लोग मंजूर नहीं करेंगे। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए एसई ने आश्वासन दिया कि आरसीसी रोड के टेंडर को रद्द करके तारकोल बजरी की सड़क बनाने के लिए एस्टीमेट बनाकर सरकार को भेज देंगे। ग्रामीणों के साथ वार्तालाप में कोई निष्कर्ष नहीं निकलने से एसई हरपाल सिंह, एक्सईएन कृष्ण गोयत, एसडीओ विजय शर्मा, जेई मोनू पूनिया व बलवीर सिंह बैरंग लौट गए।
इस मौके पर
गांव ढाणी गोपाल के नंबरदार जगदीश फगेड़िया, राजकुमार गोदारा, रामकुमार शर्मा, रामकुमार गोदारा, राजेश गोदारा, निहाल सिंह सिहाग, बलिंदर रंगा, अशोक कड़वासरा, सतबीर गोदारा, रामनिवास फौजी, धर्मपाल फौजी, हवासिंह गोदारा, सुरेंद्र खिचड़, राममूर्ति गोदारा, बलवान गोदारा, अशोक फगेड़िया, गुरमीत सिंह व रोशन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोट
मंदिर चोपटा से लेकर गांव ढाणी गोपाल स्कूल करीब एक किलोमीटर लंबी आरसीसी सड़क बनी है। मगर ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं। ग्रामीण तारकोल व बजरी की सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं। इसलिए आरसीसी के टेंडर को रद्द करके तारकोल बजरी की सड़क बनाने का एस्टीमेट बनाकर सरकार को भेज देंगे।
विज्ञापन

हरपाल सिंह, एसई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें