रतिया।विधानसभा क्षेत्र के 9 गावों में 6 करोड़ 66 लाख 77 हजार की लागत से ग्राम सचिवालय बनाए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए विधायक लक्ष्मण नापा ने बताया कि रतिया विधानसभा क्षेत्र में विकास करने लगातार जारी है, जिसके तहत अब क्षेत्र के गांव कुनाल, सुखमनपुर, बलियाला, रोझांवाली, कवलगढ, रत्ताखेडा, भूंदडवास, मुंशीवाली, ढाणी बिलासपुर सहित 9 गावों में ग्राम सचिवालय बनाए जाएंगे। जिसमें लाइब्रेरी, हॉल रूम, बैठक कक्ष सहित अन्य सुविधाएं दी जाएंगी तथा प्रत्येक ग्राम सचिवालय पर 68 लाख 53 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। संवाद