फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: लिंगानुपात में गांव पीलीमंदोरी को चुना गया बेस्ट विलेज, तीन बेटियों को मिलेंगे डेढ़ लाख रुपये

Tue, 07 Mar 2023 07:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद का सिविल सर्जन कार्यालय।
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने लिंगानुपात में जिला स्तर पर बेस्ट विलेज अवाॅर्ड के लिए गांव का चयन कर लिया है। गांव पीलीमंदोरी को बेस्ट विलेज अवाॅर्ड के लिए चुना गया है। वर्ष 2022 का लिंगानुपात 1553 रहा है। यहां पर लड़कों के मुकाबले सबसे ज्यादा लड़कियों ने जन्म लिया है। गांव में पिछले साल जहां 59 लड़कियां जन्मी हैं वहीं 38 लड़कों ने जन्म लिया। बेस्ट विलेज चुने जाने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने गांव में पिछले साल दसवीं के परीक्षा परिणाम में टॉप रही तीन छात्राओं का आंकड़ा मांगा है। मेरिट के आधार पर स्वास्थ्य विभाग डेढ़ लाख रुपये की राशि इन लड़कियों को देगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 9 मार्च तक लड़कियों की डिटेल मांगी है जिनके पिछले दसवीं कक्षा में सबसे ज्यादा अंक थे। स्वास्थ्य विभाग जांच के बाद दसवीं के परीक्षा परिणाम के आधार पर तीन छात्राओं का चयन करेगा। मेरिट के आधार पर दसवीं में प्रथम रही छात्रा को 75 हजार, दूसरे स्थान पर रही छात्रा को 45 हजार और तीसरे स्थान पर रही छात्रा को 30 हजार रुपये की नकदी दी जाएगी।
-
जिले का ये रहा है लिंगानुपात
वर्ष लिंगानुपात
2015 894
2016 923
2017 912
2018 893
2019 924
2020 937
2021 898
2022 950

बेस्ट विलेज के लिए पांच हजार से ज्यादा आबादी जरूरी :
स्वास्थ्य विभाग बेस्ट विलेज के लिए उस गांव का चयन करता है जिसकी आबादी पांच हजार से ज्यादा है और जहां पर पिछले साल सबसे ज्यादा लड़कियों ने जन्म लिया है। गांव पीलीमंदोरी की आबादी 7266 है।
विज्ञापन

-
लिंगानुपात में बेस्ट विलेज अवाॅर्ड के लिए गांव पीलीमंदोरी का चयन किया गया है। दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में मेरिट आधार पर तीन लड़कियों को अवाॅर्ड राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें