फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। सरदूलगढ़ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वार्ड 15 निवासी छिंदा सिंह की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक छिंदा सिंह की पत्नी अंजू रानी की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने व हादसे के आरोप मेें मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दिए ब्यान में अंजू रानी ने बताया कि उसका पति छिंदा सिंह रात को सरदूलगढ़ की तरफ जा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। कॉलोनी के लोगों ने उसे सूचना दी कि छिंदा पंजाब पैलेस के पास बेहोशी की हालत में पड़ा है। सूचना पाकर मौके पर गए तब तक मौत हो चुकी थी। मृतक के एक बेटी है। मृतक छिंदा मजदूरी करता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें