फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2080 को लगा टीका, नहीं मिला कोई संक्रमित

विज्ञापन
पपीहा पार्क के बाहर कैंप में टीका लगवाता पात्र। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में राहत है। सोमवार को भी जिले में कोरोना संक्रमित नया केस नहीं मिला है। इसके अलावा जिले में फिलहाल कोई सक्रिय मामला भी नहीं है। वहीं जिले में सोमवार को 2080 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। कोविशील्ड की 771 लोगों ने पहली तथा 1149 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। इसके अलावा कोवाक्सिन की 97 लोगों ने पहली तथा 63 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में 337 सैंपल लिए गए। इसमें आरटीपीसीआर के 240 तथा रेपिड एंटीजन के 97 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 3.15 लाख सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 17832 संक्रमित मिले हैं, राहत की बात यह है कि 17348 स्वस्थ हो चुके हैं। 484 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। जिले में अब तक 5.47 लाख लोग पहली तथा 1.83 लाख लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। जिले में 6.25 लाख लोगों का टीकाकरण होना है।
जिले में ये हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण अब तक टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 0 9610
फ्रंटलाइन वर्कर्स 0 4411
60 साल से ऊपर 201 115064
45 से 59 साल 425 186954
18 से 44 साल 1454 414791
कोट
जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। लोगों से अपील है कि दूसरी डोज समय पर जरूर लगवाएं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दोनों डोज लगवानी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें