फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घग्गर नदी में मिला अज्ञात महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। घग्गर नदी में शुक्रवार देर शाम एक महिला का शव बरामद हुआ है। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। शव को नागरिक अस्पताल में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार देर शाम जब कुछ लोग घग्गर नदी के पास से गुजर रहे थे तो उन्होंने देखा कि पुल के नीचे एक महिला का शव अटका हुआ है। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों की सहायता से महिला के शव को नदी से बाहर निकलवाया। शव को पहचान के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने सभी थानों में महिला के शव की सूचना दे दी है और महिला की पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें