भट्टू कलां। भट्टू मंडी के समीप वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भट्टू मंडी में रेलवे फाटक व कॉलेज के बीच में पैदल चल रहे एक व्यक्ति को किसी वाहन से चालक ने टक्कर मार दी। इस घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 35 वर्षीय मृतक की कोई पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद भेज दिया है। थाना प्रभारी राज महेंद्र ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद