फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मुआवजे की मांग को लेकर विधायक दुड़ाराम के आवास का घेराव करेगा संयुक्त किसान मोर्चा

Thu, 31 Aug 2023 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। बाढ़ और सेम पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा वीरवार को सुबह 11 बजे फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम के आवास का घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय स्तर के नेता भी भाग लेंगे। मोर्चा ने आठ सितंबर को रतिया विधायक लक्ष्मण नापा और 15 सितंबर को टोहाना के विधायक देवेंद्र सिंह बबली का भी घेराव करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संयोजक जगतार सिंह ने कहा कि पिछले करीब पौने दो महीने से फतेहाबाद जिले का बड़ा हिस्सा बाढ़ और सेम से प्रभावित है। पिछले 15 दिनों से संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान डीसी दफ्तर पर पक्का पड़ाव डाल कर दिन रात अपनी मांगों के समाधान के लिए आवाज बुलंद कर रहे हैं। मगर फतेहाबाद विधायक पर सत्ता का चश्मा चढ़ा हुआ है, जिन्हें जिले के लोगों की समस्याएं दिखाई नहीं देती। ऐसे में किसानों ने 31 अगस्त को उनके आवास के घेराव का निर्णय लिया है। इस प्रदर्शन में संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय नेता जोगेंद्र सिंह उग्राहा व राज्य संयोजक इंद्रजीत सिंह भी भाग लेंगे। बुधवार को पड़ाव की अध्यक्षता पतराम ढाणी इस्सर, सतबीर सिंह डुल्ट, पंजाब सिंह तलवाड़ा और राजविंदर चहल ने संयुक्त रूप से की जबकि संचालन रामकुमार बहबलपुरिया और धन्ना सिंह ने संयुक्त रूप से किया। पड़ाव को संबोधित करते हुए मनफूल सिंह ढाका, जोगेंद्र भ्याणा, धर्मपाल फुलां, संदीप सिरढान, पंजाब सिंह तलवाड़ा आदि ने कहा कि भाजपा सरकार और उसके विधायक जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। जिले से हजारों किसान-मजदूर विधायक आवास का घेराव करने जाएंगे ताकि विधायक बाढ़, जलभराव, सेम से उत्पन्न समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने के लिए प्रशासन व सरकार से बातचीत करे।
घेराव को लेकर किया जनसंपर्क
भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां के जिला प्रधान निर्भय सिंह और उनकी टीम ने घेराव को लेकर रतिया क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। गांव कमाना, भानीखेडा, बाबनपुर, रोजांवाली, बाहमणवाला में जाकर लोगों को घेराव में पहुंचने के लिए आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें