फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बुनियाद केंद्रों के विद्यार्थियों के लिए सत्र के आखिरी में जारी हुआ वर्दी और स्टेशनरी भत्ता

विज्ञापन
फतेहाबाद में बुनियाद केंद्र पर पढ़ते हुए विद्यार्थीफाइल फोटो
विज्ञापन
फतेहाबाद। मिशन बुनियाद केंद्रों पर पहले सत्र की कोचिंग ले रहे विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग ने सत्र के आखिरी में वर्दी और स्टेशनरी भत्ता जारी किया है। अब तक इन केंद्रों पर बिना वर्दी ही विद्यार्थी कोचिंग ले रहे हैं। विभाग ने वर्दी और स्टेशनरी के लिए 3500 रुपये प्रति विद्यार्थी बजट जारी किया है। हालांकि ये बजट डीपीसी कार्यालय को जारी हुआ है। यहां से बजट को लेकर विद्यार्थियों को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में बुनियाद को लेकर पांच केंद्र बनाए गए हैं। खंड स्तर पर ये केंद्र बने है जहां पर कक्षा नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जा रही है। वर्ष 2024-26 सत्र को लेकर चयन प्रक्रिया अभी चल रही है। दूसरे लेवल की परीक्षा में 334 विद्यार्थी पास हो चुके है। जबकि इसमें चयन को लेकर जिले से 3488 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। मिशन बुनियाद को लेकर शुरूआत में फतेहाबाद और टोहाना में सेंटर शुरू किए गए थे। इसके बाद रतिया, भूना, भट्टूकलां में भी बुनियाद केंद्र शुरू हो चुके है। इन केंद्रों पर नए डेस्क को लेकर 8.75 लाख का बजट जारी किया जा चुका है।
इन केंद्रों के लिए खरीदे जाएंगे डेस्क
बुनियाद केंद्र डेस्क बजट
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भट्टूकलां 25 1.75 लाख
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना 25 1.75 लाख
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहाबाद 25 1.75 लाख
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल रतिया 25 1.75 लाख
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोहाना 25 1.75 लाख
कोट
मिशन बुनियाद के तहत खंड स्तर पर बनाए गए केंद्रों पर चयनित विद्यार्थी कोचिंग ले रहे हैं। इन विद्यार्थियों के लिए वर्दी और स्टेशनरी भत्ता जारी हो चुका है। जल्द ही विद्यार्थियों को भी मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुकेश मेहता, नोडल अधिकारी, मिशन बुनियाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें