फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित कार खेत में उतरी

विज्ञापन
संतुलन बिगड़ने से खेतों में उतरी इनोवा कार। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
रतिया। सोमवार दोपहर को सड़क पर घूम रहे सांड़ को बचाते वक्त संतुलन बिगड़ने से एक इनोवा कार सड़क से खेतों में जा उतरी। गनीमत रही कि इस हादसे में गाड़ी में सवार दोनों व्यक्ति बाल बाल बच गए। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को गांव सहनाल के अजीत सिंह व कर्म दीप सिंह जो कि दोनों भाई हैं। पटियाला से अपने गांव आ रहे थे की टोहाना रोड पर बाईपास के समीप सड़क पर घूम रहा एक सांड़ उनकी गाड़ी के आगे आ गया जिसके चलते सांड़ को बचाने के चक्कर में गाड़ी सड़क से उतरकर खेतों में चली गई गाड़ी में सवार दोनों व्यक्ति बाल-बाल बच गए। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि खुले में घूम रहे बेसहारा पशुओं का स्थाई बंदोबस्त किया जाए ताकि ऐसे बेसहारा पशुओं के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाएं न घटित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें