फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से सिंघू बॉर्डर पर आंदोलन में मामा के जन्मदिन पर केक लेकर पहुंचा

विज्ञापन
बॉर्डर पर जन्मदिन मनाते अवतार सिंह व अन्य किसान। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
कृषि कानूनों के विरोध में किसान गत कई दिनों से दिल्ली में डटे हुए हैं। भविष्य में खेती बचाने के लिए कुलां क्षेत्र से भी सैकड़ों अन्नदाता अपने घरों से बाहर निकलकर केंद्र के विरुद्ध सड़कों पर आंदोलन कर रहें हैं। बीते करीब 10 दिनों से दिल्ली में आंदोलनरत किसान गांव धारसूल निवासी अवतार सिंह का हौसला बढ़ाने के लिए शुक्रवार को उनके जन्मदिन के मौके पर उनका भांजा चंडीगढ़ से विशेष रूप से उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचा। शुक्रवार सुबह किसान अवतार सिंह का भांजा उनका जन्मदिन मनाने के लिए केक लेकर आंदोलन स्थल सिंघु बॉर्डर पर पहुंचा तो वहां अवतार सिंह के साथी आंदोलनरत किसानों ने मिलकर केक काटकर जन्मदिन मनाया। सिंघु बॉर्डर से किसानों द्वारा जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिली। किसान अवतार ने बताया कि वे कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में डटे हुए हैं जहां से जीत हासिल करने के बाद ही लौटेंगे। इस दौरान उनके साथी किसान नानू राम ने कहा कि केंद्र द्वारा पारित किए तीन कृषि विरोधी कानूनों को रद्द कराने के लिए किसानों द्वारा जारी जंग में साथी अवतार सिंह आरंभ से ही संघर्षरत है। इस मौके पर किसान कौर सिंह, नानू राम, विजेंद्र सिंह नन्ना, रोही मान, रमी सिंह, दीपा धारसूल, सुखचैन व रामफल आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें