फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पेड़ पर टंगी मिली लावारिस बंदूक व संदिग्ध थैला, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
गांव खासा पठाना के पास पंचायती जमीन में नीम के पेड़ पर लटकी हुई बंदूक व संदिग्ध थैला।
विज्ञापन
भूना। ग्राम पंचायत खासा पठाना की पंचायती जमीन में ढाणी गोपाल चोपटा से लगभग चार एकड़ दूर ढाणी सांचला रोड पर झाड़ के बीच एक पेड़ पर लावारिस बंदूक टंगी हुई मिली है। साथ में एक थैला टंगा हुआ है, जिसमें बंदूक में उपयोग होने वाली सामग्री आदि मिली है।
विज्ञापन

देर शाम को नीम के पेड़ पर एक और बंदूक मिली है। साथ में थैला भी लटका हुआ है। ग्रामीणों ने लावारिस बंदूक से संबंधित सूचना पुलिस को दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष रुपेश चौधरी ने बताया कि लावारिस बंदूक मिलने की सूचना देर शाम को मिली है। पुलिस बीट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह को मौके पर भेजा गया है। लावारिस बंदूक को कब्जे में लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें