फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: महिला का गला दबाकर दो युवकों ने कानों की बालियां और ताबीज छीना

Tue, 03 Oct 2023 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

मामले में मोटरसाइकिल सवार युवकों की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सदर पुलिस को मामले की शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के गांव ढाणी छतरियां में मोटरसाइकिल सवार दो युवक बुजुर्ग महिला का गला और मुंह दबाकर सोने की बालियां और सोने का ताबीज छीनकर ले गए।

विज्ञापन

 

मामले में सदर पुलिस ने बुजुर्ग महिला रामपत्ति की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ छीनाझपटी के आरोप में मामला दर्ज किया है। वहीं इस मामले को लेकर मंगलवार को ग्रामीण सदर थाना भी पहुंचे और आरोपियों की जल्द पहचान करके गिरफ्तार करने की मांग रखी।

 

पुलिस को दी शिकायत में रामपत्ति ने बताया कि 2 अक्टूबर की दोपहर को अपने घर सरकारी स्कूल के पास से पड़ोस में जा रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और उन्होंने गांव खानमोहम्मद का रास्ता पूछा।

 

जब वह उन्हें रास्ता बताकर आगे निकली तो दोनों आरोपियों में एक आरोपी ने गला दबाया और दूसरे ने मुंह दबा दिया। इसके बाद दोनों कानों के सोने की बालियां और सोने का ताबीज लेकर फरार हो गए। दोनों का वजन 5-5 ग्राम था। उसने शोर मचाने का प्रयास किया लेकिन कई देर तक आवाज नहीं निकल पाई। वहीं पुलिस मामला दर्ज करके जांच करने में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें