फतेहाबाद। पुलिस की शहर में सख्ती के बावजूद भी बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। ई-रिक्शा चालक से दो युवक नकदी छीन कर ले गए। मामले में पुलिस ने भीमां बस्ती निवासी रिंकू मदान की शिकायत पर आरोपी स्वामी नगर निवासी अमन उर्फ अमनी व एक अन्य के खिलाफ छीनाझपटी के आरोप में मामला दर्ज किया है।
मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में रिंकू मदान ने बताया कि वह ई-रिक्शा में सवारियां लेकर स्वामी नगर में गया था। जब वहां से वापस आने लगा तो दो युवक ई-रिक्शा में बैठ गए और कहा कि उन्हें निर्माणधीन अस्पताल के पास छोड़ दे। जब वह निर्माणधीन अस्पताल के पास पहुंचा तो एक युवक ने पीछे से पकड़ लिया और दूसरे ने जेब से 2300 रुपये की नकदी निकाल ली। आरोप है कि स्वामी नगर निवासी अमन उर्फ अमनी ने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।