फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 किलो कचरा डोडा पोस्त के साथ कार सवार दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद/भट्टूकलां। एंटी नारकोटिक्स पुलिस टीम ने कार सवार दो युवकों को कचरा डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 किलो 100 ग्राम कचरा डोडा पोस्त बरामद किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान प्रदीप कुमार उर्फ दीपू निवासी गड़ी छानी जिला हनुमानगढ़ व बलजीत निवासी सरवरपुर के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना भट्टूकलां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक्स पुलिस टीम भट्टूकलां से ठुईयां रोड पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान ठुईयां गांव की ओर से आ रही कार को पुलिस टीम ने जब रुकने का इशारा किया तो चालक कार को मोड़ने लगा लेकिन कार बंद हो गई। पुलिस टीम ने कार सवार दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की और तलाशी ली तो कार में रखे एक कट्टे से 15 किलो 100 ग्राम कचरा डोडा पोस्त बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें