फतेहाबाद। थाना भट्टूकलां पुलिस ने दो युवकों को हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक फिरोज उर्फ फारुख निवासी नोहर (हनुमानगढ़) व गगनदीप निवासी कली भट्टा के पास नोहर जिला हनुमानगढ़ के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21 ग्राम हेरोइन बरामद की है। मामले के मुताबिक थाना भट्टूकलां पुलिस की टीम एसआई निशा के नेतृत्व में गश्त के दौरान लुदेसर चौक भट्टू कलां पहुंची तो गुप्त सूचना मिली की दो युवक मोटरसाइकिल पर हेरोइन लेकर राजस्थान जाने वाले हैं। इस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हेरोइन समेत दो मोटरसाइकिल सवारों को काबू कर उनके कब्जे से 21 ग्राम हेरोइन बरामद की है।