फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। रतिया के निकटवर्ती गांव महमदपुर सोत्र के पास आज ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। वहां से गुजर रहे टीम बंटी सिहाग के सदस्यों ने उन्हें अपनी कार में डाला और रतिया के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जानकारी के अनुसार गांव नाढ़ोडी निवासी संदीप कुमार व संजय कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर गांव हसंगा से महमदपुर सोत्र की तरफ जा रहे थे इसी दौरान रोड पर अचानक एक ट्रैक्टर आ जाने से ट्रैक्टर और बाइक की आपस में टक्कर हो गई जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। वहां से गुजर रहे टीम बंटी सिहाग के सदस्य रमेश सिहाग बंसीलाल सिहाग राजेश खिलेरी ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायल युवकों को अपनी कार में डालकर रतिया के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें