रतिया। थाना सदर रतिया के अंतर्गत ब्राह्मणवाला पुलिस चौकी टीम नें नाकाबंदी के दौरान हेरोइन तस्करी करने के आरोप में दो युवकों को 5.15 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम सिकंदर सिंह व हाकम सिह उर्फ बंटी उर्फ निवासी बोहा मानसा (पंजाब) बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर रतिया में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में हिसार भेजा जाएगा। ब्राह्मण पुलिस चौकी टीम एएसआई सज्ज्न सिंह के नेतृत्व में चौकी के सामने नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान शहर रतिया की तरफ से आए बाइक सवार दो युवकों को शक के आधार पर रुकवाकर उनकी तलाशी ली तो हेरोइन बरामद हुई। संवाद