फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की इंजेक्शन और गोलियों के साथ दो युवक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव भिरड़ाना में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो यूनिट की टीम ने कार सवार दो युवकों को नशे की इंजेक्शन व गोलियों के साथ पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी तस्करों से पुलिस ने 29 हजार की नकदी भी बरामद की है।
विज्ञापन

हरियाणा स्टेट एंटी नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो यूनिट को सूचना मिली कि पकड़े गए आरोपी तस्कर प्रतिबंधित दवाइयां बेचते हैं। रतिया से भिरड़ाना होते हुए आरोपी फतेहाबाद आएंगे। आरोपी तस्करों को पकड़ने के लिए टीम गांव भिरड़ाना में पहुंची। टीम को यहां एक कार आते हुए दिखाई दी। शक के आधार पर कार रुकवाई। कार सवार युवकों की पहचान गांव मुस्सेअहली निवासी लखबीर सिंह उर्फ काला व गांव बोसवाल निवासी प्रशांत उर्फ सांतू के रूप में हुई। टीम ने जांच की तो हैंड ब्रेक के पास लिफाफे में से नशे के 50 इंजेक्शन और नशे की 98 गोलियां मिली। इसके अलावा लिफाफे में से 29 हजार की नकदी भी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये राशि नशीली दवाइयां बेचकर कमाई है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें