फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के मिनी बाईपास से पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को 35 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान मनीष कुमार निवासी हंस कॉलोनी व गुरदास निवासी गांव मानावाली के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक एंटी नारकोटिक्स पुलिस टीम गश्त के दौरान सिरसा रोड फतेहाबाद से चलकर गांव भोड़िया खेड़ा की तरफ जा रही थी। जब पुलिस टीम मिनी बाईपास पर कुछ ही दूर पहुंची तो भोड़िया खेड़ा की तरफ से मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस की गाड़ी देखकर घबरा गए और बाइक रोककर सड़क किनारे खड़े हो गए। पुलिस ने शक के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की और तलाशी ली तो इनके कब्जे से 35 ग्राम 25 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें