रतिया। सदर पुलिस की टीम ने गांव अलालवास में एक गाड़ी से 10 किलो 500 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। पुलिस ने गाड़ी में सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। चालक की पहचान ढाणी अलालवास निवासी राम सिंह व उसके साथी हनुमान उर्फ मानिया के तौर पर हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार एएसआई प्रवीन कुमार की टीम गांव अलालवास की तरफ गश्त कर रही थी कि तभी गांव अलीका की तरफ से गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर चालक ने गाड़ी वापस मोड़ ली। शक के आधार पर तलाशी ली तो गाड़ी में पीछे रखे दो थैलों से 10 किलो 500 ग्राम चूरापोस्त मिला। पुलिस ने आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।