फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
10 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

जाखल। पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान जाखल निवासी रितिक और पंजाब के सुनाम क्षेत्र की इंद्रा बस्ती निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। थाना जाखल में दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एएसआई भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान कडै़ल चौक पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान गांव कड़ैल की तरफ से मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। उक्त युवक सामने पुलिस टीम को देखकर घबरा गए और मोटरसाइकिल मोड़ने लगे। शक के आधार पर पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता से कार्य करते हुए दोनों युवकों को काबू कर लिया। पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली तो इनके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें