फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

७०.२० ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद।  शहर के रतिया रोड पर स्पेशल स्टाफ ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को हेरोइन के साथ पकड़ा है। पकड़े गए दोनों युवकों के पास से पुलिस ने ७०.२० ग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए आरोपी युवक हिसार के गांव पीरांवाली निवासी अमरीक सिंह तथा अजय सिंह के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।      स्पेशल स्टाफ इंचार्ज एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि टीम रतिया रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक टीम को देखकर भागने लगे। टीम ने पीछा करके मोटरसाइकिल सवार युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी युवकों की जांच के दौरान हेरोइन बरामद हुई। आरोपी अमरीक सिंह की जेब से ३५.६० ग्राम तथा आरोपी अजय की जेब से ३४.६० ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह यहां पर हेरोइन की सप्लाई करने के लिए आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें