फतेहाबाद। एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने रतिया चुंगी के पास से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को 20 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया है। टीम को जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। काबू किए गये व्यक्तियों की पहचान गांव मुस्सेअहली निवासी योगेश कुमार उर्फ योगी व निरवेर उर्फ निरवेला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एवीटी प्रभारी रिछपाल सिंह ने बताया कि टीम को रतिया चुंगी फतेहाबाद पर नाकेबंदी के दौरान गुरुनानक पुरा मोहल्ला की तरफ बाइक पर सवार होकर दो व्यक्ति आ रहे थे। जो कि सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर मुड़ने लगे तो टीम ने दोनों व्यक्तियों को शक के आधार पर रोकवा लिया और दोनों की नियमानुसार तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। संवाद