जाखल। जाखल पुलिस द्वारा कड़ेल चौक पर लगाए गए नाके पर चेकिंग के दौरान कार सवार दो युवकों से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पूछताछ में उन्होंने खरीदे गए स्थान की भी जानकारी दी। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। दोनों आरोपियों के बताए गए स्थान पर दबिश देने पर मौके से काला सिंह निवासी बाजीगर बस्ती फरार हो गया। जाखल थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि पुलिस कड़ेल चौक पर चेकिंग कर रही थी। नाके पर दूर से आती गुरुग्राम नंबर की कार को शक के आधार पर रोकने पर कार में बैठे लोग मौके से लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पीछा कर उन्हें तलवाड़ा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया और चेकिंग के दौरान उनके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की। दोनों आरोपी हरदीप सिंह व जगजीत सिंह पंजाब के गांव पातड़ा निवासी हैं। उन्होंने पूछताछ के दौरान बताया कि यह हेरोइन उन्होंने जाखल की बाजीगर बस्ती निवासी काला सिंह से खरीदी है। बताए गए स्थान पर दबिश देने पर काला सिंह मौके से फरार हो गया। वहीं, पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।