जिले में रविवार को दो नए कोरोना संक्रमण मरीज मिले हैं। हालांकि, चार मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौटे। फिलहाल जिले में 19 मामले सक्रिय हैं, जिनमें से 15 होम आइसोलेशन में हैं जबकि चार मरीज प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण के अनुसार रविवार को 453 व्यक्तियों के कोरोना से संबंधित सैंपल लिए गए हैं। इनमें से आरटीपीसीआर के 234 और एंटीजन के 219 सैंपल शामिल है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक दो लाख 48 हजार 684 नागरिकों के कोरोना से संबंधित सैंपल लिए गए है, जिनमें से 17 हजार 794 नागरिक कोविड पॉजिटिव मिलें। उनमें से 17 हजार 295 व्यक्ति कोरोना को मात दे चुके हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले का रिकवरी रेट 97.20 प्रतिशत और संक्रमण दर रेट 7.16 प्रतिशत रहा है।