फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध का कहर : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
घनी धुंध ने शनिवार सुबह गांव धारसूल के दो लोगों पर कहर बरपाया। धुंध के चलते बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। हादसा कुलां-टोहाना मार्ग पर गांव नलका ढाणी के पास हुआ। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में घायल व्यक्ति के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। जानकारी अनुसार गांव धारसूल निवासी संदीप सिंह, मक्खन व विक्रम सिंह शनिवार सुबह करीब 9 बजे एक बाइक पर किसी काम के लिए कुलां-टोहाना सड़क मार्ग से टोहाना की ओर जा रहे थे। बताया जाता है कि नलका ढाणी गांव के पास बाइक के आगे एक कुत्ता आ गया। धुंध के कारण कुत्ता दिखाई नहीं दिया और इससे बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक सवार तीनों व्यक्ति गंभीर अवस्था में चोटिल हो गए। आसपास के लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी तथा घायलों को उपचार के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने धारसूल कलां निवासी 40 वर्षीय मक्खन उर्फ भूराराम पुत्र तेजा सिंह व 18 वर्षीय विक्रम उर्फ विक्की पुत्र पालू राम को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा तीसरे व्यक्ति संदीप पुत्र प्रकाश की हालत भी गंभीर बताई गई है। बताया जाता है कि मृतक विक्रम सिंह के भाई की भी कुछ समय पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें