फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के दो नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में बुधवार को भी कोरोना के दो मामले सामने आए हैं। इनमें एक मामला टोहाना शहर व दूसरा रतिया में सामने आया है। वहीं 5 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। जिले मेें अब कोरोना के 15 एक्टिव केस हैं। जिले में अब तक कोरोना के 20 हजार 78 केस मिल चुके हैं। कोरोना के लगातार आ रहे केसों के चलते चिकित्सकों ने लोगों को फिर से सचेत रहने को आगाह किया है। नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. हनुमान सिंह ने नागरिकों से कहा है कि वह कोरोना से बचने के लिए मास्क का प्रयोग अवश्य करें तथा इससे बचाव के प्रति सजग रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें