नागरिक अस्पताल में पर्ची कटवाने के लिए लगी लाइन।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना मरीजों के आंकड़ों में गिरावट हो गई है। शनिवार को जारी बुलेटिन में दो कोरोना मरीज रिपोर्ट हुए जबकि पांच लोग स्वस्थ हुए हैं जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोरोनो के दो मरीज होम आइसोलेट हैं। कोरोना की सैंपलिंग के नतीजों में शनिवार को दोनों संक्रमित केस भट्टूकलां कस्बे से सामने आए हैं। जारी बुलेटिन के अनुसार कुल 200 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है जबकि 409 सैपल निगेटिव पाए गए हैं। हालांकि सरकार ने अब कोरोना को लेकर पाबंदियां हटा दी हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार कोरोना नियमों की पालना की हिदायत का पालन की अपील की गई है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बिना मास्क के जाने से परहेज रखने की अपील स्वास्थ्य विभाग ने की है। संवाद