फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद में ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से सिरसा के दो मजूदरों की मौत

विज्ञापन
गांव गिल्लाखेड़ा के पास पलटे ट्रैक्टर-ट्राॅली।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर स्थित गांव गिल्लांखेड़ा के पास लकड़ी के गुटकों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित हुई
विज्ञापन

फोटो 28 व 55
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। नेशनल हाईवे पर स्थित गांव गिल्लाखेड़ा के पास लकड़ी के गुटकों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने के कारण ट्रैक्टर पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सिरसा शहर के थेहड़ मोहल्ला निवासी दो मजदूर शामिल हैं। सूचना पर तुरंत दरियापुर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिरसा शहर स्थित थेहड़ मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय बलबीर और उसका साथी 50 वर्षीय राजू लकड़ी के आरे पर मजदूरी का काम करते थे। वे शुक्रवार को रतिया क्षेत्र में लकड़ी के गुटके भरने के लिए आए हुए थे। रात्रि के समय ट्राॅली में गुटके भर कर वापस नेशनल हाईवे से होकर सिरसा की तरफ जा रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर बलबीर सिंह चला रहा था जबकि राजू उसके साथ वाली सीट पर बैठा हुआ था। इसी दौरान सड़क पर कोई पशु आ गया। उसे बचाने के लिए ब्रेक लगाने पर गांव दरियापुर व गिल्लाखेड़ा के बीच ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे दोनों मजदूर ट्रैक्टर के नीचे दब गए। इससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक बलबीर सिंह के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां व एक बेटा है। वहीं, राजू के सिर्फ एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें