फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: वाल्मीकि चौक पर भिड़े दो गुट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। वाल्मीकि चौक में शुक्रवार देर रात को एक ही समुदाय के दो गुट आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर ईंटें बरसाई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को संभाला। इस मामले में किसी को कोई चोट नहीं आई है और पुलिस के पास भी कोई शिकायत नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात को शराब पीते समय एक ही समुदाय के दो गुटों में झगड़ा हो गया। बताया गया है कि बात इतनी बढ़ गई कि दोनों गुटों के युवकों ने एक दूसरे पर ईंटें बरसानी शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फतेहाबाद बस स्टैंड पुलिस चौकी को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक वहां से फरार हो गए। सुबह जब लोग इस रोड से गुजरे तो उनको सड़क पर ईंटें बिखरी दिखाई दी। फतेहाबाद चौकी प्रभारी वेदपाल ने बताया कि रात को एक ही समुदाय के लोग शराब पीकर आपस में भिड़ गए थे, मौके पर पुलिस पहुंची थी, लेकिन सभी वहां से चले गए थे। अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है और न ही किसी के घायल होने की सूचना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें