फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात वर्षीय बच्चे समेत डेंगू के दो मरीज मिले

विज्ञापन
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते हुए कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में डेंगू की चपेट में सबसे ज्यादा बच्चे और युवा आ रहे हैं। मंगलवार को जिले में सात वर्षीय बच्चे समेत डेंगू के दो नए केस मिले हैं। डेंगू मरीजों की कुल संख्या 49 हो गई है। अब तक जिले में 718 डेंगू आशंकित के सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को जिले में डेंगू जांच को लेकर 21 सैंपल लिए गए। जांच के दौरान टोहाना के गिलांवाली ढाणी निवासी 16 वर्षीय किशोर और टोहाना के विकास नगर निवासी सात वर्षीय बच्चा डेंगू पॉजिटिव मिले। जिले में अब तक 12 मरीज अस्पताल में दाखिल हुए हैं। इसमें से एक ने सरकारी और 11 ने निजी अस्पताल में दाखिल होकर उपचार लिया। फिलहाल डेंगू के दो मरीज निजी अस्पताल में दाखिल हैं।
3074 जगहों पर मिल चुका है लारवा
डेंगू जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें 703992 जगहों पर सर्वे कर चुकी है। सर्वे के दौरान 3074 जगहों पर लारवा मिल चुका है। जांच के दौरान सबसे ज्यादा पानी के टैंक में लारवा मिला है। लारवा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग 2997 लोगों को नोटिस जारी कर चुका है।
विज्ञापन

एलाइजा जांच के लिए जिले में एक ही लैब
डेंगू जांच के लिए एलाइजा सैंपल लिया जाता है और इसकी जांच के लिए सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजा जाता है। जिले में सिर्फ एक ही लैब है जो कि नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में है। टोहाना से भी सैंपल जांच के नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में भेजे जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग टोहाना में एलाइजा जांच के लिए लैब शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
कोट
डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सर्वे कर रही हैं। सर्वे के दौरान जहां भी लारवा मिल रहा है उसे नष्ट किया जा रहा है। अब तक जिले में 718 डेंगू आशंकित के सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। लोगों से भी अपील है कि डेंगू को लेकर लक्षण दिखे तो जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन

-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें