फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। एंटी नारकोटिक्स टीम ने गांव धांगड़ के समीप दो युवकों को प्रतिबंधित कैप्सूल समेत गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि दो युवक मेवात निवासी अब्बास और फरमान ट्रक ड्राइवरी करते हैं और उनके ट्रक को यातायात पुलिस ने बंद कर दिया है। अब्बास के पास पिट्ठू बैग है जिसमें प्रतिबंधित गोलियां हैं। दोनों बाईपास पुल धांगड़ के नीचे खड़े हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम बाईपास पुल धांगड़ के पास पहुंची तो वहां सड़क पर दो युवक पैदल आ रहे थे। शक के आधार पर पुलिस कर्मचारियों ने दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम अब्बास निवासी जिला मेवात व फमान निवासी जिला नूंह बताया। पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली तो पिट्ठू बैग में से 136 नशे के कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें