रतिया। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने फतेहाबाद रोड स्थित बड़ी नहर के पुल के पास खड़े दो युवकों से 520 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपियों की पहचान लौहारी चौक निवासी तूफान उर्फ जस्सी व राम नगर काॅलोनी निवासी गुरदीप उर्फ गुरी के तौर पर हुई है। दोनों के खिलाफ नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में केस दर्ज कर दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।