फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 14 ग्राम हेरोइन के साथ गोरखपुर के दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। गांव गोरखपुर के पास पुलिस ने दो युवकों को 14 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार थाना भूना की पुलिस वीरवार रात को गांव गोरखपुर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर दो युवक तेज कदमों से चलते हुए भाग रहे थे।
विज्ञापन

शक के आधार पर पुलिस ने उन्हें पकड़कर पूछताछ की तो युवकों ने अपना नाम सोनू उर्फ काला निवासी गोरखपुर व कालूराम उर्फ अक्षय निवासी गोरखपुर बताया। शक पर पुलिस अधिकारी रणवीर सिंह ने तुरंत ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं राजकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर सोम शर्मा की मौजूदगी में दोनों युवकों की तलाशी तो सोनू उर्फ काला की जेब में से 14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में सोनू उर्फ काला ने खुलासा किया है कि वह हेरोइन पीने का आदी है और दोनों मिलकर 14 ग्राम हेरोइन बेचने के लिए जा रहे थे। थाना अध्यक्ष अनूप सिंह माचरा ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें