फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पंचायती राज के जेई से लूट के दो आरोपी काबू

विज्ञापन
पुलिस हिरासत मे जेई से लूटपाट के आरोपी ।
विज्ञापन
टोहाना। शहर के रतिया रोड पर पंचायती राज के जेई बलजिंदर सिंह से चाकू के बल पर नकदी व मोबाइल लूटकर ले जाने के दो आरोपियों को शहर पुलिस ने जांच अधिकारी एएसआई मलकीत सिंह के नेतृत्व में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करके हिसार जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शहर के रविदास मोहल्ला निवासी विकास व बिंद्र के तौर पर हुई है। जांच अधिकारी एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि पंचायती राज के जेई बलजिंदर सिंह ने बताया था कि दो आरोपी उससे चाकू दिखाकर नकदी व मोबाइल छीनकर ले गए थे जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था और कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किए गए दोनों चाकू, चार हजार की नकदी, मोबाइल को बरामद कर लिया है। आपको बता दें कि 27 जनवरी को दोनों आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें