फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रंजिश के चलते हमला करने के मामले में दो आरोपी काबू

Wed, 09 Jul 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते किए गए जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आकाश उर्फ सोनू उर्फ भिरड़ानिया और शमशेर उर्फ शेरी उर्फ रविराज निवासी भिरड़ाना, हाल निवासी अयाल्की के रूप में हुई है। आकाश उर्फ भिरड़ानिया के विरुद्ध 9 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र ने बताया कि यह मामला गुरसेवक सिंह निवासी सुल्तानपुरी रोड, रानियां (सिरसा) की शिकायत पर दर्ज किया गया था। 5 जुलाई को दोपहर लगभग 2:30 बजे वह अपनी माता से मिलने बालाजी कॉलोनी, फतेहाबाद जा रहे थे। जब वे भारत गैस एजेंसी के पास पहुंचे, तो वहां रेखा ने अन्य साथियों को बुला लिया। आरोप है कि रवि, अनमोल, बब्बू उर्फ सिकंदर, शमशेर उर्फ शेरी, जंटी उर्फ गुरजंट और आकाश उर्फ भिरड़ानिया पहले से मौके पर मौजूद थे। इन सभी ने योजनाबद्ध तरीके से गुरसेवक की मोटरसाइकिल रोककर लोहे की गंडासी, तलवार व अन्य हथियारों से हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें