फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो किया वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Feb 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना सदर पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म व आईटी एक्ट से जुड़े मामले में बुधवार को आरोपी मनीष कुमार निवासी बड़ोपल और पंकज निवासी बड़ोपल को गिरफ्तार किया है। थाना सदर प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि 8 फरवरी को पुलिस चौकी बड़ोपल में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में बताया कि 14 वर्षीय नाबालिग को आरोपी बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर ले गए। आरोप है कि इसके बाद नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर मारपीट की गई। आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें