फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सदर पुलिस ने गांव अयाल्की के पास पशुओं से भरा हुआ ट्रक पकड़ा है। ट्रक में 15 पशु भरे हुए थे। मौके से पांच आरोपी पशु तस्करों को पकड़ा गया है। मामले में सदर पुलिस ने गांव भिरड़ाना निवासी ट्रक चालक बीर सिंह, पिडरावल निवासी दानिश, कुरेशियान मोहल्ला चड़ोस निवासी आबिद कुरैशी, चड़ौस निवासी सुफियान कुरैशी, पिडरावल निवासी महरबान के खिलाफ पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले के मुताबिक सदर पुलिस टीम फतेहाबाद से गांव अयाल्की की तरफ गश्त कर रही थी तो बरसाती नाला के पास ट्रक खड़ा था, जिसमें पशु होने का शक हुआ। टीम ने जब ट्रक की जांच की तो उसमें 10 भैंसों समेत 15 पशु बरामद हुए। ट्रक में पशुओं को बुरी तरह से ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ था और कोई व्यवस्था भी नहीं की गई थी। टीम ने मौके पर ट्रक को कब्जे में ले लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें