फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। जींद जिले के गांव धमतान से टोहाना के रास्ते फतेहाबाद जा रहे कार को ट्रक ने मार दी जिससे कार सवार दो लोग घायल हो गए। घायलाें काे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, यहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद फतेहाबाद रेफर कर दिया गया। गनीमत रही कि कार में सवार दो बच्चे व महिला सुरक्षित रही। मामले की सूचना पाकर पहुंची शहर पुलिस ने घायल के बयान पर कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में फतेहाबाद के अशोक नगर निवासी बलविंद्र सिंह ने बताया कि वह गाड़ी सेल परचेज का काम करता है। उसने बताया कि 7 मार्च को वह बालेश, कुलदीप, निर्मला देवी, बच्चे वंश व सूर्यांश के साथ धमतान साहिब से फतेहाबाद जा रहा था जब वह टोहाना बाईपास के डांगरा रोड पर पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी व गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें