फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों की कमी से परेशान विद्यार्थियों और अभिभावकों ने पौने तीन घंटे तक जाम रखा हसंगा-भूना मार्ग

विज्ञापन
भूना। गांव नाढोड़ी के पास हसंगा-भूना मार्ग पर जाम लगाकर बैठे विद्यार्थी, अभिभावक व ग्रामीण। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
भूना। फतेहाबाद से वाया हसंगा-भूना रोड पर परिवहन व्यवस्था सुचारु रूप से पर्याप्त ने होने से परेशान छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों ने शुक्रवार को गांव नाढोड़ी बस स्टैंड के नजदीक हसंगा से भूना रोड पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। जिन्होंने करीब पौने तीन घंटे तक रोड पर यातायात व्यवस्था बिल्कुल ठप रखी। ग्राम वासियों ने भी विद्यार्थियों का खुलकर समर्थन किया।
विज्ञापन

सड़क जाम की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों तथा ग्रामीणों से समस्या से संबंधित लंबी बातचीत की लेकिन ग्रामीणों ने एसएचओ को कहा कि जब तक रोडवेज महाप्रबंधक धरना स्थल पर नहीं आएंगे तब तक रोड से जाम किसी कीमत पर नहीं हटाया जाएगा। नायब तहसीलदार राजेश कुमार गर्ग ने फतेहाबाद रोडवेज डिपो के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। रोडवेज के टीएम विनोद कुमार, निरीक्षक अशोक कुमार, सतपाल सिंह व रामसिंह पुलिस दलबल सहित मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों के साथ रोडवेज टीएम ने सोमवार से स्कूल एवं कॉलेज के लगने एवं छुट्टी होने के समय अतिरिक्त बसें चलाने और रूट पर दो बसों के चक्कर बढ़ाने का आश्वासन दिया। रोडवेज के टीएम ने स्पष्ट किया कि उपरोक्त समय सारणी सोमवार से लागू हो जाएगी। जिसके बाद विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों तथा ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
ग्रामीण बोले- कोरोना से पहले लगते थे 27 चक्कर अब लग रहे बसों के चार चक्कर
गांव नाढोड़ी के पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार धारणिया, आप नेता जितेंद्र कुमार बिश्नोई, मनोज कुमार, नितेश कुमार शर्मा, छोटू राम, नरेंद्र कुमार, राहुल कुमार, अजय कुमार, रमन सिंह, विक्रम सिंह, शिवम, रेखा देवी, पूजा देवी, पूनम देवी, ममता देवी, सुमन देवी, अनीशा देवी, सिमरन, तमन्ना, मीना देवी, कंचन, खुशबू व सुनीता ने बताया कि फतेहाबाद वाया हसंगा से नाढोड़ी भूना मार्ग पर कोरोना काल से पहले 27 से अधिक रोडवेज की बसों का समय सारणी के अनुसार आना-जाना अच्छे ढंग से हो रहा था परंतु कोरोना काल के बाद उपरोक्त रूट पर मात्र पूरे दिन में तीन से चार बार रोडवेज बसों का आवागमन रह गया है। पांच गांवों एवं ढाणियों के लोग बसों की सुविधा से परेशान हो रहे हैं। लेकिन इसका ज्यादा खामियाजा छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि 2 दिन पहले बस में भीड़ होने के कारण खिड़की पर लटके हुए एक छात्र को नीचे गिरने से गंभीर चोटें आई थी। इससे पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन

फतेहाबाद वाया हसंगा-नाढोड़ी भूना मार्ग पर 15 बसों का समय बहाल करने की मांग
प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने मांग की है कि फतेहाबाद वाया हसंगा-नाढोड़ी भूना मार्ग पर कम से कम 15 बसों का समय बहाल किया जाएं। इसके अतिरिक्त सुबह एवं सायं कॉलेज व स्कूलों की छुट्टी के दौरान अतिरिक्त बसें चलाई जाएं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छात्र-छात्राओं अपनी जान जोखिम में डालकर बसों की खिड़कियों में लटक कर आना-जाना पड़ रहा है। लेकिन इस दौरान अगर किसी प्रकार की जान-माल की हानि हो जाती है तो उसकी पूर्ति नहीं हो पाएगी। इस लिए यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त बसों को बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि दर्जनों बार रोडवेज फतेहाबाद डिपो के महाप्रबंधक व अन्य अधिकारियों को लिखित में अवगत करवा चुके हैं। परंतु समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा और अधिकारिक तौर पर झूठे आश्वासन लगातार मिल रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेताया है कि अगर सोमवार से बसों की संख्या रूट पर नहीं बढ़ाई गई तो मंगलवार को पुन: सड़कों पर जाम लगाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
ये बोले ट्रैफिक प्रबंधक
इस संबंध में फतेहाबाद रोडवेज डिपो के ट्रैफिक प्रबंधक विनोद कुमार ने बताया कि नाढोड़ी गांव में फतेहाबाद वाया हसंगा भूना सड़क को जाम कर दिया था। विद्यार्थियों उनके अभिभावकों तथा ग्राम वासियों को भरोसा दे दिया गया है कि रूट पर अतिरिक्त बसों को चलाने की नीति सोमवार से लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें