फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने मारी पिकअप को टक्कर, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव चिंदड़ के पास नरमा चुगाई करके वापस आ रहे पिकअप में सवार लोगों को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप में सवार सात लोग घायल हो गए, जिनको शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सदर पुलिस ने इस मामले में पिकअप चालक धर्मेंद्र सिंह की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने व नुकसान पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में धर्मेंद्र ने बताया कि वह पिकअप गाड़ी चलाता है और गांव एमपी रोही से नरमा चुगाई के लिए राजस्थान के गांव भिराणी गया था। जब वह वापस आ रहे थे तो गांव चिंदड़ के पास एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए उसकी पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप का पिछला हिस्सा टूटकर खेतों में जा गिरा। इस हादसे में उसके अलावा पिकअप में सवार सोनिया देवी, राजकौर, शीला देवी, आरती देवी, कृष्ण कुमार व प्रेम सिंह घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने उनको नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से सभी को निजी अस्पतालों में ले जाया गया। सदर पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज करके ट्रैक्टर चालक की तलाश आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें