फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आज मतदाताओं की बारी, चुनेंगे गांव की सरकार

विज्ञापन
फतेहाबाद में बूथों पर ईवीएम मशीन पहुंचाने की लिस्ट बनाते कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। पंचायती राज संस्थाओं के तीसरे चरण में शुक्रवार को सरपंच व पंच पदों के लिए मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद ही परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। जिले में इस बार 242 सरपंचों और 753 पंच पदों के लिए 615 बूथों पर मतदान होगा। वीरवार को सभी खंडों में पोलिंग पार्टियों की फाइनल रिहर्सल करवाई गई और उन्हें चुनाव सामग्री वितरित कर निर्धारित बूथों पर भेजा गया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने पंच व सरपंच चुनाव के लिए पुख्ता प्रबंध पूर्ण कर लिए हैं। जिले में 242 सरपंचों और 753 पंचों के लिए 25 नवंबर को मतदान करवाया जाएगा। मतदान सुबह सात बजे से सांय छह बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद निर्धारित स्थानों पर पंच व सरपंच पद के मतों की गिनती की जाएगी। रतिया खंड में आरओ एवं एडीसी अजय चोपड़ा, टोहाना में आरओ एवं एसडीएम प्रतीक हुड्डा, फतेहाबाद के भोड़िया खेड़ा स्थित सीएमजी राजकीय महिला महाविद्यालय में एसडीएम व आरओ राजेश कुमार, भूना के राजकीय महाविद्यालय में सीटीएम एवं आरओ सुरेश कुमार, भट्टू में बीडीपीओ ब्लॉक में आरओ जीसी लांग्यान, नागपुर के बीडीपीओ ब्लॉक में आरओ आंचल भास्कर, जाखल में आरओ शेर सिंह की देखरेख में पोलिंग पार्टियों की फाइनल रिहर्सल करवाई गई और उन्हें चुनाव सामग्री देकर संबंधित बूथों पर रवाना किया गया।
सात पंचायतों पर बनी है पूर्ण सहमति
जिला में सात ग्राम पंचायतें पूर्णरूप से सर्व सम्मति से चुन लगी गई हैं, उनमें भोड़िया खेड़ा, चपलामोरी, ढाणी ठोबा, बनावाली सौत्र, पूर्ण माजरा, प्लाटा ब्राहमनवाला व रोझावाली में पंच और सरपंचों का सर्व सम्मति से चुनाव हो गया था, इस वजह से यहां चुनाव नहीं होगा।
विज्ञापन

आठ पंचायतों में सर्व सम्मति से चुने गए हैं सरपंच
गांव लहराथेह, अजीतनगर, भड़ोलावाली, मानकपूर, नूरकी अहली, पिलछिया, भीमेवाला, बाडा, शेखुपुर सौत्र में सरपंच पद का चुनाव सर्व सम्मति से हो गया था। गांव काताखेड़ी में सरपंच पद के लिए कोई भी नामांकन प्राप्त नहीं हुआ, इस वजह से वहां पर चुनाव नहीं करवाया जा रहा है। जिले में कुल 259 ग्राम पंचायतों के सरपंचों में से 16 सरपंचों और कुल 2684 पंच पदों में से 1847 पंचों का सर्व सम्मति से चयन हो गया था। वहीं पंच पद के 84 वार्डों में कोई नामांकन नहीं आया।
2460 पोलिंग ऑफिसर संभालेंगे कमान
शुक्रवार को 615 बूथों पर 2460 पोलिंग ऑफिसर यह चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने 60 ड्यूटी मजिस्ट्रेट व 69 सेक्टर सुपरवाइजर लगाए हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत भी व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए है। 2732 सुरक्षा कर्मियों को चुनाव संपन्न करवाने के लिए तैनात किया गया है, इनमें जिला में एक एसपी, सात डीएसपी, डीएसपी के साथ एक सहायक निरीक्षक सहित 15 सुरक्षा कर्मियों का स्टाफ अलग से लगाया गया है। 50 पेट्रोलिंग पार्टियां बनाई गई है। प्रत्येक पेट्रोलिंग पार्टी में सात सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 17 निरीक्षक, 124 एसआई व एएसआई, 1300 हवलदार व सिपाही तथा 750 होमगार्ड का सुरक्षा दस्ता लगाया गया है।
कोट
जिले में सरपंच व पंच पदों के चुनाव संपन्न करवाने के लिए पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं। वीरवार को सभी पोलिंग पार्टियों को रिहर्सल के बाद उनके बूथों पर रवाना कर दिया गया। जिला परिषद व पंचायत समिति की तरह यह चुनाव भी शांतिपूर्वक संपन्न करवाया जाएगा।
विज्ञापन

-जगदीश शर्मा, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें