फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: साइबर ठगी से बचने के लिए अनजान लिंक न खोलें, कोई फोन करें तो क्रॉस चेक जरूर करें

Sun, 04 Feb 2024 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
वरुण चिलाना।
विज्ञापन
फतेहाबाद/रतिया। जैसे-जैसे ऑनलाइन प्रक्रिया में बढ़ोतरी हो रही है, वैसे-वैसे साइबर अपराध भी बढ़ने लगे हैं। पिछले कुछ समय से साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग के मामले बढ़ते जा रहे हैं। साइबर ठग भी ठगी के नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। अगर कोई व्यक्ति इस मामले में जरा सी भी लापरवाही बरतता है तो वह तुरंत इन ठगों का शिकार बन जाता है।
विज्ञापन

लोग साइबर ठगी का शिकार न बनें, इसके लिए कई सावधानियां बरतने की जरूरत है। अपनी डिवाइस से लेकर सोशल प्लेटफार्म तक को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। साइबर सिक्योरिटी के प्रबंधों के साथ-साथ ठगी से बचने के लिए जागरूकता भी जरूरी है। कोई भी लिंक खोलने या पैसाें के लेनदेन को लेकर फोन करने पर क्रॉस चेकिंग जरूर करनी चाहिए। यह मानना है, जनमंच के जरिये अपने विचार रखने वाले जागरूक नागरिकों का।

ठगी होने पर तुरंत पुलिस को दें सूचना
यदि आप साइबर अपराध के शिकार हो जाते हैं, तो तुरंत इसकी रिपोर्ट पुलिस, अपने बैंक और साइबर विभाग को करनी चाहिए। अपने खातों और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के लिए भी कदम उठाने चाहिए। अपना पासवर्ड बदलना और अपनी क्रेडिट रिपोर्ट की निगरानी करते रहना चाहिए। पासवर्ड मजबूत रखने चाहिए। थोड़े-थोड़े अंतराल पर पासवर्ड बदलते रहना चाहिए। अनावश्यक लिंक नहीं खोलने चाहिए।
विज्ञापन

-कशिश चावला, इंटरनेट एक्सपर्ट
किसी को भी ओटीपी न बताएं
आजकल ओटीपी पूछकर बैंक खाते से पैसे निकालने के मामले काफी सामने आ रहे हैं। अगर इंटरनेट बैंकिंग का करते हैं तो कोई मोबाइल पर कॉल आती है और बनावटी बातें बनाकर ओटीपी के बारे में पूछे तो बिना पहचान के किसी भी व्यक्ति को ओटीपी के बारे में नहीं बताना चाहिए। साइबर अपराधी ओटीपी के माध्यम से अकाउंट के सारे पैसे निकालने के साथ-साथ सारा डाटा भी चोरी कर सकते हैं।

-वरुण चिलाना, जागरूक नागरिक
मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें
साइबर क्राइम से बचने के लिए इंटरनेट का उपयोग करने वाले किसी भी व्यक्ति को अपने पासवर्ड का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पासवर्ड विशेष कर संख्या और अक्षरों में होना चाहिए। अनजान लोगों को सोशल मीडिया के प्लेटफार्मों पर नहीं जोड़ना चाहिए। प्रोफाइल पिक्चर को भी लॉक रखना चाहिए। अपनी पर्सनल जानकारियां सोशल प्लेटफार्म पर देने से बचना चाहिए।
-साहिल सेठी, जागरूक नागरिक

हर साइट पर अलग-अलग पासवर्ड होना चाहिए

अलग-अलग साइटों पर अपने पासवर्ड न दोहराएं, और नियमित रूप से अपने पासवर्ड बदलें। फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और जीमेल का पासवर्ड अलग-अलग रखें ताकि एक पासवर्ड लीक होने पर सारा इंटरनेट सिस्टम हैक न हो। अनावश्यक एप मोबाइल में नहीं रखनी चाहिए। अगर ऐसी एप हों तो उसे डिलीट कर देना चाहिए। आजकल एप के जरिये भी डाटा चोरी होता है।

-रवि मिढा, जागरूक नागरिक
प्रोफाइल लॉक होनी चाहिए
साइबर अपराध से बचने के लिए अपनी फेसबुक, इंस्टाग्राम व बैंकिंग की प्रोफाइल को सदा लॉक रखना चाहिए ताकि साइबर अपराधी आपकी साइट को आसानी से न खोल सके। साइट खुलेगी नहीं तो उसका गलत तरीके से प्रयोग नहीं किया जा सकेगा। बुजुर्गों को विशेष रूप से जागरूक करें कि अनजान का फोन आए तो किसी भी तरह के लेनदेन के बारे में चर्चा न करें।
विज्ञापन


-करण चुघ, जागरूक नागरिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें