फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बड़ोपल के हनुमान मंदिर के पास तीन युवकों ने स्कूटी सवार को लूटने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद में छीना झपटी के मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है। बदमाश बेखौफ होकर सरेआम और सरेराह लूट व छीनाझपटी को अंजाम दे रहे हैं। बुधवार रात को भी तीन युवकों ने कोरियर सर्विस का काम करके अपने गांव जा रहे युवक का बड़ोपल के पास पीछा किया और उस पर हमला किया। युवक ने बड़ोपल के पास स्थित हनुमान मंदिर में शरण लेकर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने हेलमेट और थैले में भरी किसी चीज से स्कूटी सवार पर हमला भी किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हिसार जिले के आदमपुर क्षेत्र के गांव भाणा निवासी विनोद कुमार फतेहाबाद में कोरियर सर्विस में काम करता है। वह बुधवार रात को अपना काम निपटा कर अपने गांव जा रहा था। जब वह धांगड़ से आगे बड़ोपल के हनुमान मंदिर के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर आए तीन युवकों ने उसे जबरन रोक लिया। उन्होंने थैले में भरी चीज और हेलमेट से युवक पर प्रहार किया तो युवक ने मंदिर में घुसकर जान बचाई। उसके पास कुछ नकदी, स्कूटी और मोबाइल था। इस दौरान समझदारी दिखाते हुए युवक ने स्कूटी की चाबी निकाल ली, जिससे छीना झपटी की घटना टल गई। विनोद ने बताया कि उक्त लोग करीब एक किलोमीटर तक उसका पीछा करते रहे और उस पर हमला करने का प्रयास किया। उसके मंदिर में जाने पर आरोपी युवक वहां से भाग निकले। इसके बाद उसने परिजनों व डायल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पड़ताल की तो सीसीटीवी फुटेज में सारा घटनाक्रम सामने आया। पुलिस ने इस संबंध में जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें