फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मोटरसाइकिल चोरी के मामले में तीन युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम ने शहर के हिसार रोड स्थित चक्रवर्ती अस्पताल के पास से मोटरसाइकिल चोरी मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जसमीत उर्फ काका निवासी फतेहाबाद, संदीप उर्फ शीपी निवासी हिजरावां व सुनील कुमार उर्फ शीलू निवासी लोहगढ़ मानसा पंजाब के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों आरोपियों को रतिया चुंगी फतेहाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने गांव डुल्ट के एक व्यक्ति की शिकायत पर मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया था। शिकायत में उसने बताया था कि जब वह चक्रवर्ती अस्पताल में अपने कार्य के लिए गया तो इस दौरान मोटरसाइकिल कोई व्यक्ति चोरी करके ले गया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम ने चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें