टोहाना। बिजली निगम की अलग-अलग तीन टीमों द्वारा क्षेत्र में बिजली चोरी पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत निगम द्वारा करीब 18 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस दौरान निगम के जेई पवन कुमार ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा चोरी करने वालों पर कार्रवाई चलती रहेगी। निगम के अधिकारी ने बताया कि निगम की टीमों का जेई पवन कुमार, नवीन कुमार एवं जयसिंह के नेतृत्व में गठन किया गया। टीमों ने कार्रवाई करते हुए शहर की विभिन्न कॉलोनियों किला मोहल्ला, नया बाजार, प्रेमनगर, सिंपल वाला, काली माता मंदिर रोड, बलियाला, कन्हड़ी, डांगरा, बस स्टैंड रोड, कमलावाला में कार्रवाई करते हुए बिजली चोरी पकड़ी गई। उन्होंने बताया कि जेई पवन कुमार की टीम ने 13 लाख 64 हजार रुपये, नवीन जेई की टीम ने तीन लाख 56 हजार रुपये व जय सिंह जेई की टीम ने 72987 रुपये का जुर्माना लगाया गया। संवाद